राम सेतू मूव्ही का रिव्हिव हिंदी मे| Ram setu movie review in Hindi

  निर्देशक अभिषेक शर्मा की अक्षय कुमार अभिनीत रामसेतु भले ही दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दर्शकों के बीच है, लेकिन रामसेतु हमेशा से धार्मिक आस्था रखने वालों, पुरातत्वविदों और इतिहासकारों में चर्चा का विषय रहा है। रामसेतु को एडम ब्रिज के नाम से भी जाना जाता है। भारत के दक्षिण-पूर्वी तट पर रामेश्वरम और श्रीलंका के उत्तर-पश्चिम तट के मन्नार द्वीप के बीच 48 किलोमीटर लंबी रेंज है। इसके बारे में हिंदू पौराणिक कथाओं में भगवान राम और उनकी सेना द्वारा लंका पार करने और रावण से युद्ध करने के लिए बनाए गए सेतु अर्थात पुल के रूप में उल्लेख है। वहीं, इस्लामिक कथाओं के अनुसार एडम अर्थात आदम ने इस पुल का इस्तेमाल आदम की चोटी तक पहुंचने के लिए किया था। वैज्ञानिकों के अनुसार रामसेतु एक कुदरती संरचना है, लेकिन बीते कई सालों से सबूत पेश कर दावा किया जा रहा है कि यह प्राकृतिक नहीं, बल्कि भगवान राम द्वारा बनाया गया है। निर्देशक अभिषेक शर्मा की फिल्म रामसेतु भी इसी विचार के इर्दगिर्द घूमती है, लेकिन फिल्म को फ़िक्शनलाइज करके दर्शकों को एक अलग मोड़ पर छोड़ देती है। कहानी रियल लाइफ घटनाओं पर आधारित है, जहां आर्कियोलॉजिस्ट डॉक्टर आर्यन कुलश्रेष्ठ एक नास्तिक शख़्स है। वह अपने पेशे के कारण तथ्यों पर यक़ीन करता है, वहीं उसकी पत्नी गायत्री धर्मभीरु है और इतिहास की प्रफ़ेसर है। इनका एक बेटा है। एक आर्कियोलॉजिकल मिशन के तहत आर्यन अफ़ग़ानिस्तान में भगवान बुद्ध की मूर्ति के अवशेषों के साथ ऐतिहासिक धरोहर का पता भी लगा लेता है। इंडिया लौटने के बाद उसे सेतु समुद्रम प्रोजेक्ट पर रिसर्च के काम में लगाया जाता है, जहां उसे पुरातात्विक तथ्यों के आधार पर साबित करना है कि रामसेतु प्राकृतिक संरचना है और यह भगवान राम के जन्म से भी पहले से प्रकृति की उत्पत्ति का नमूना है। असल में पुष्पक शिपिंग कंपनी का मालिक (नासर) शिपिंग नहर परियोजना के उद्देश्य से गहरे पानी के चैनल का निर्माण करके भारत और श्रीलंका के बीच एक शिपिंग रूट बनाना चाहता है, जिससे भारत के पूर्वी और पश्चिमी तटों के बीच सफ़र का समय भी कम हो जाएगा। इस परियोजना में नासर का बहुत कुछ दांव पर लगा है। उधर इस परियोजना की घोषणा होते ही धार्मिक आस्था रखने वाला पक्ष विरोध के स्वर मुखर कर देता है कि भगवान राम से जुड़ी संस्कृति के साथ छेड़छाड़ नहीं होने देंगे। नासर और सरकार की ओर से आर्यन को सेंड्रा रीबेलो ( जैकलीन फ़र्नांडिस), प्रवेश राणा, जेनिफ़र जैसे लोगों टीम के साथ रिसर्च के लिए भेजा जाता है और आर्यन इस बात को लेकर कटिबद्ध है कि वह पुल भगवान राम ने नहीं बनाया है, लेकिन जैसे-जैसे रिसर्च आगे बढ़ती है और जो तथ्य मिलते है, उससे आर्यन भी हैरान हो जाता है। कहानी एक ऐसे मोड़ पर आ जाती है, जहां आर्यन समेत उसकी पूरी टीम को मारने का षड्यंत्र रचा जाता है। उधर रामसेतु पर शिपिंग परियोजना पर अदालत को फैसला देने में महज दो दिन बाक़ी हैं और आर्यन के पास भी दो ही दिन का समय है। क्या आर्यन और उसकी टीम अदालत के फ़ैसले से पहले सही तथ्यों तक पहुंच पाती है, यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी। पौराणिक कथाओं को आधुनिक सोच के साथ मिलाकर एक अलग कहानी गढ़ने का प्रयास नया नहीं है। मगर निर्देशक अभिषेक दुबे की कहानी की समस्या यह है कि शुरुआत में ही समझ में आ जाता है कि इसका अंत क्या होगा। सांस्कृतिक धरोहर और धार्मिक विषयों पर फिल्म बनाते समय निर्देशक की ज़िम्मेदारी बढ़ जाती है। निर्देशक के रूप में अभिषेक ने इस मामले में लापरवाही बरती है। मुद्दे को साबित करने वाले तथ्य फ़ोर्सफुल साबित होते हैं और कई जगहों पर बचकाने भी। कई दृश्यों में निर्देशक द्वारा लोगों की धार्मिक भावना का इस्तेमाल करने की प्रवृत्ति साफ़ झलकती है। फ़र्स्ट हाफ़ का बहुत सारा समय कहानी और किरदारों को डिवेलप करने में लगाया है। सेकंड हाफ़ में कहानी रफ़्तार पकड़ती है। हालांकि फिल्म इस राम सेतु के अस्तित्व को स्थापित करती है और यह भी स्थापित करती है कि मान्यताओं में चली आ रही कहानियां कपोल कल्पनाएं नहीं हैं। फिल्म द विंची कोड और नैशनल ट्रेजर की याद दिलाती है। तकनीकी टीम औसत है। वीएफएक्स इफ़ेक्ट को और सुधारा जा सकता था। डैनियल बी जॉर्ज ने फिल्म के मुताबिक़ साउंड डिजाइन करने का प्रयास किया है। रामेश्वर भगत की एडिटिंग सुस्त है। असीम की सिनेमैटोग्राफी ने फिल्म को रहस्य और रोमांच से लबरेज रखने में काफी मदद की है। फिल्म के अंत में ‘राम राम’ गाना अच्छा बन पड़ा है| क्लाईमैक्स की बात करें, तो यह भक्तों के लिए एक दिवाली गिफ़्ट की तरह साबित होता है। अभिनय के मामले में अक्षय कुमार नास्तिक आर्कियोलॉजिस्ट की भूमिका में जमे हैं। उनका लुक कूल है। जैकलीन फ़र्नांडिस अपने रोल में अच्छी लगी हैं। लेकिन नुसरत भरूचा को बहुत कम स्क्रीन टाइम मिला है। नासर, प्रवेश राणा और सत्यदेव कंचारणा जैसे कलाकारों ने अपनी भूमिका के साथ न्याय किया है। सहयोगी कास्ट अच्छी है।तो दोस्तों ऐसेही वेब सिरीज ओर मुव्हीस के रेव्हीव देखणे के लिये हमारे व्हिडिओ को लाईक करे ओर चॅनल को subscribe करना ना भुले #akshaykumar #bollywood #ramsetu @kiranwanjul  

राम सेतू मूव्ही का रिव्हिव हिंदी मे| Ram setu movie review in Hindi

 
 

Next Page